[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 2,047 नामांकन

पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 2,047 नामांकन

0
पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 2,047 नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर शनिवार से दोबारा नामांकन पोर्टल खोला गया है. इसमें पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के नियमित तथा बैकलाॅग सहित सत्र 2022-24 के बैकलॉग विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी के नियमित व बैकलॉग वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच दोबारा नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,047 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 1,757, विज्ञान संकाय में 244 तथा वाणिज्य संकाय में 46 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं.

—-

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की तिथि समाप्त

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये दो दिनों का समय दिया गया था. इसमें 29 और 30 नवंबर को उक्त सत्र के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 3,478 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 2,788, विज्ञान संकाय में 536 तथा वाणिज्य संकाय में 154 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel