[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर इतिहास के 58 शोधार्थी कल देंगे अपने शोध प्रगति की रिर्पोट

इतिहास के 58 शोधार्थी कल देंगे अपने शोध प्रगति की रिर्पोट

0
इतिहास के 58 शोधार्थी कल देंगे अपने शोध प्रगति की रिर्पोट

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विषय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. जिसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य के प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विषय के कुल 58 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे. इसमें जहां 29 अप्रैल को 28 शोधार्थी अपना शोध पत्र के प्रगति का रिर्पोट देंगे. वही 30 अप्रैल को शेष बचे 28 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. जिसके बाद काउंसिल द्वारा 5 और 6 मई को राजनीति विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. जबकि 7 मई को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल तथा गृहविज्ञान के शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसमें 5 और 6 मई को जहां राजनीति विज्ञान संकाय के कुल 53 शोधार्थी अपना शोधपत्र की प्रगति रिर्पोट देंगे. वही 7 अप्रैल को मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल तथा गृहविज्ञान के कुल 35 शोधार्थी अपने शोधपत्र के प्रगति का रिर्पोट पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel