[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में आवेदन की त्रुटि में सुधार की अंतिम तिथि आज

पीजी सेमेस्टर-1 में आवेदन की त्रुटि में सुधार की अंतिम तिथि आज

0
पीजी सेमेस्टर-1 में आवेदन की त्रुटि में सुधार की अंतिम तिथि आज

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार से त्रुटि में सुधार को लेकर पोर्टल खोला है. जिसमें नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले वैसे विद्यार्थी, जिनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि है. उसमें सुधार के लिये 12 नवंबर तक का समय दिया गया है. बताया गया कि पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिये 11 और 12 नवंबर को समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थी अपने यूआर आईडी और पासवर्ड की मदद से आवेदन की त्रुटि में सुधार कर सकते हैं. वही इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा 17 नवंबर से उक्त सत्र के लिये पहली मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनी के पश्चात प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 17 से 22 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में नामांकन का समय दिया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन लेंगे. विदित हो कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये कुल 5,492 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय के लिये 4,331, विज्ञान संकाय के लिये 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिये 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel