[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 22 जुलाई तक स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने का समय

22 जुलाई तक स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने का समय

0
22 जुलाई तक स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा है. जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 5,682 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 5,054, विज्ञान संकाय में 599 तथा वाणिज्य संकाय में 299 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

आज और कल विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित तथा सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 3 जुलाई से भराया जा रहा है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 3 से 11 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जबकि 12 से 13 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के कुल 500 रुपये परीक्षा फॉर्म शुल्क विद्यार्थियों को जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. जबकि विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,157 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय के 988, विज्ञान संकाय के 129 तथा वाणिज्य संकाय के 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

16 जुलाई तक स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा 8 जुलाई से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसके लिए विद्यार्थियों को 16 जुलाई तक समय दिया गया है. जिसमें अबतक कुल 2,198 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. डीएसडब्ल्यू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 8 से 16 जुलाई तक विद्यार्थियों को समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कालेज में शैक्षणिक दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,198 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,845, विज्ञान संकाय में 328 तथा वाणिज्य संकाय में 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डीजे कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा आरंभ

मुंगेर . आरडी एंड डीजे कॉलेज में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकित विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षा 10 जुलाई बुधवार से ही आरंभ कर दी गयी है. जिसके दूसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को एक पाली में ली गयी. जिसमें एमजेसी के बंग्ला, उर्दू, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस तथा संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी. जबकि शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी के इकोनॉमिक्स, उर्दू, अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, भूगोल, गणित, फिजिक्स, बॉटनी, कैमेस्ट्री, जुलॉजी तथा ह्यूमन रिर्साेस मैनेजमेंट की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel