[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन का समय

15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन का समय

0
15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन का समय

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से सोमवार से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन लिया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि अपने रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थी 28 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. वहीं प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. साथ ही अपने आवेदन को कॉलेज से अग्रसारित कराते हुये पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

———————————————–

आज छूटे विद्यार्थी दे सकते हैं आंतरिक परीक्षा

मुंगेर – आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा 22 से 28 अक्तूबर तक ली गयी. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक पूर्व में हो चुके परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये हैं. वैसे विद्यार्थी मंगलवार को अपने छूटे विषयों की परीक्षा दे सकते हैं. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी जो अबतक हो चुके परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 29 अक्तूबर को छूटे विषयों की परीक्षा दे सकते हैं. इसमें सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक एमजेसी, एमआईसी तथा एमडीसी की परीक्षा होगी. जबकि अपराह्न 2 से 4.30 के बीच एमआईएल, एसईसी तथा भीएसी की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel