[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 22 जून को जारी होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट

22 जून को जारी होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट

0
22 जून को जारी होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जून से ही सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक नामांकन का समय दिया गया है. वहीं 22 जून को विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके बाद ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरा मैरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कुल 5,119 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वहीं दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 15 जून शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में नामांकन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जबकि एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं व सभी वर्ग की छात्राओं को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर वेरिफाय करते हुये रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. जबकि 22 जून तक तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसकी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel