[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गोदरेज तोड़ नगदी, जेवरात सहित 10 लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

गोदरेज तोड़ नगदी, जेवरात सहित 10 लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

0
गोदरेज तोड़ नगदी, जेवरात सहित 10 लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

मुंगेर.

टेटियाबंबर थाना क्षेत्र की भुना पंचायत के मंजूरा गांव में रविवार रात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोरों ने सौरभ कुमार सिंह के घर में घूस कर गोदरेज तोड़ कर नगदी, जेवरात सहित 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित ने टेटियाबंबर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की है.

बताया जाता है कि गृहस्वामी सौरभ कुमार सिंह परिवार के साथ घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और दो कमरों में रखे ट्रंक व बक्सों को खंगाल डाला. इसके बाद चोरों ने गोदरेज तोड़कर छह अंगूठियां, गले की चेन सहित अन्य कीमती आभूषण और 25 हजार रुपये नगद चोरी कर ली. सोमवार की सुबह जब गृहस्वामी जगे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा. समझते देर नहीं लगी कि उसके घर चोरी हुई है. खोजबीन के दौरान घर के पीछे बगीचे से एक मोबाइल फोन मिला. सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया. संभावना व्यक्त की जा रही है कि मोबाइल चोर का ही है. जो भागने के दौरान गिर गया होगा.

कहते हैं थानाध्यक्ष

टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गयी है. शीघ्र ही चोर को गिरफ्तार कर चोरी गये सामानों की बरामदगी कर ली जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel