[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर चोरी की साइकिल सहित चोर गिरफ्तार

चोरी की साइकिल सहित चोर गिरफ्तार

0
चोरी की साइकिल सहित चोर गिरफ्तार

मुंगेर. कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चोरी की साइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मिन्नत नगर निवासी सज्जाद आलम ने थाना को सूचना दिया कि उसकी साइकिल किला परिसर से चोरों ने चोरी कर लिया. सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुरनिवसाी विजय मंडल के पुत्र सौरभ कुमार को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ————— 15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मुंगेर. कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह सरकारी बस स्टैंड पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को 15.090 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि सरकारी बस स्टैंड में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर पहुंचा है. जो खड़गपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पहुंची. जहां से दो संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जब उसके पास का बैग खोला गया तो उससे विभिन्न ब्रांड व साइज का कुल 15.090 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया लिया गया. जो शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची निवासी नीतीश कुमार एवं अमर कुमार है. जो जमालपुर से शराब लेकर मुंगेर पहुंचा था और शराब को लेकर लोहची जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था. संसोधित उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel