[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज और कल एमयू में रहेगा अवकाश

आज और कल एमयू में रहेगा अवकाश

0
आज और कल एमयू में रहेगा अवकाश

मुंगेर. एमयू मुख्यालय व उसके सभी कॉलेजों में 17 से 18 जुलाई तक अवकाश रहेगा. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 17 से 18 जुलाई के बीच मुहर्रम पर्व को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद 19 जुलाई को विश्वविद्यालय मुख्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेज खुलेंगे.

20 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में नामांकन आरंभ

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel