[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर इंजन के कपलिंग में आई खराबी, 50 मिनट विलंब से रवाना हुई सुपर एक्स.

इंजन के कपलिंग में आई खराबी, 50 मिनट विलंब से रवाना हुई सुपर एक्स.

0
इंजन के कपलिंग में आई खराबी, 50 मिनट विलंब से रवाना हुई सुपर एक्स.

जमालपुर. शुक्रवार की संध्या 13072 डाउन जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस के इंजन और रेट के बीच के कपलिंग में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो जाने के कारण यह ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 50 मिनट विलंब से चलकर गंतव्य के लिए रवाना हुई. जानकारी के अनुसार जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का जमालपुर से हावड़ा के लिए रवाना होने का निर्धारित समय रात्रि 20:20 बजे है. परंतु निर्धारित समय गुजर जाने के लगभग आधे घंटे बाद तक भी जब ट्रेन रावण नहीं हुई, तब इस ट्रेन में सवार रेलयात्री परेशान हो गए. यह ट्रेन जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या तीन से रवाना होने वाली थी. इसके बाद रेल यात्री ट्रेन से उतरकर एक दूसरे से ट्रेन लेट होने के बारे में बातें करने लगे. परंतु यात्रियों को सटीक जानकारी देने वाला कोई नहीं मिला. इस बीच इंजन और रैक के बीच के कपलिंग पॉइंट के नजदीक रेल अधिकारियों की गतिविधियां बनी हुई थी. जिसे देखकर कई सारे रेल यात्री भी वहां पहुंच गए. वहां पहुंचने पर रेल यात्रियों को पता चला कि इंजन के कपलिंग पॉइंट में लगने वाले सेफ्टी पिन नहीं लग पा रहा था. जिसके कारण ट्रेन रुकी हुई थी. इस बीच लोको पायलट और रेलवे के अन्य कर्मचारियों द्वारा कपलिंग पॉइंट का पिन लगाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा था. परंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी. इसके बाद रेलवे के टीएक्सआर विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को इस बारे में जानकारी दी गई. बताया गया कि रात्रि 21:05 बजे टीएक्सआर विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पहुंचे और उन लोगों के प्रयास से कपलिंग पॉइंट का सफलता पूर्वक पिन लगाया जा सका. इसके बाद रात्रि 21:20 बजे जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. इस बीच रेलयात्री लगातार परेशान देखे गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel