[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर वाहनों के दबाव बढ़ने से मुंगेर में एनएच-80 व एनएच-333बी पर लग रहा जाम, आम लोग परेशान

वाहनों के दबाव बढ़ने से मुंगेर में एनएच-80 व एनएच-333बी पर लग रहा जाम, आम लोग परेशान

0
वाहनों के दबाव बढ़ने से मुंगेर में एनएच-80 व एनएच-333बी पर लग रहा जाम, आम लोग परेशान

मुंगेर. विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होते ही पूर्व बिहार के भागलपुर व मुंगेर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. इसका सीधा असर मुंगेर पर पड़ा है. मुंगेर गंगा पुल पर अचानक वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है. इसके कारण मंगलवार की सुबह से मुंगेर- भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 एवं एनएच-333बी घंटों जाम से कराहता रहा. आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

घंटों बनी रही जाम की समस्या, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बताया जाता है कि विक्रमशिला सेतु जब से ध्वस्त हुआ है, तभी से मुंगेर वैकल्पिक मार्ग बन गया है. भागलपुर, बांका और आसपास के इलाकों से उत्तर बिहार, पूर्णिया, कटिहार और कोसी-सीमांचल जाने वाले छोटे-बड़े वाहन अब मुंगेर होकर गुजर रहे हैं. भागलपुर से मिथिला व कोसी-सीमांचल की ओर जाने वाले भारी और हल्के वाहनों का परिचालन अब मुंगेर के रास्ते हो रहा है. इसके कारण सोमवार की रात से ही राष्ट्रीय उच्च पथ 80 एवं एनएच-333बी पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सैकड़ों की संख्या में बड़े वाहन सड़क पर जाम में फंसे रहे. तेलिया तालाब से लेकर बरियारपुर से वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उनको वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा. जबकि सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाये.

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर भी उत्पन्न हुई समस्या

मुंगेर.

प्रशासनिक महकमे से मिली सूचना के अनुसार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को पादुका दर्शन में आयोजित श्रीनिवास कल्याणोत्सव में भाग लेने के लिए श्रीकृष्ण सेतु होकर मुंगेर आने वाले थे. इसके कारण तेलिया तालाब के समीप ही अहले सुबह से बड़े और छोटे वाहनों को श्रीकृष्ण सेतु पर आने से रोक दिया गया. वहीं से वाहनों को लखीसराय की तरफ मोड़ा जाने लगा, लेकिन जिन वाहनों को पूर्णिया, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया जाना था, वैसे वाहन सड़कों पर ही लगे रहे. अपराह्न लगभग एक बजे के बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.

कहते हैं यातायात थानाध्यक्ष

यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीकृष्ण सेतु होकर मुंगेर आ रहे थे. इसके कारण तेलिया तालाब के समीप से ही वाहनों को लखीसराय की तरफ परिचालन के लिए मोड़ा जा रहा था, ताकि पुल पर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के जाते ही ट्रैफिक व्यवस्था पहले की तरह सुचारू कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel