[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नहीं लग रहा डेंगू पर ब्रेक, सोमवार को मिला एक पाॅजिटिव मरीज, अबतक कुल आंकड़ा 38

नहीं लग रहा डेंगू पर ब्रेक, सोमवार को मिला एक पाॅजिटिव मरीज, अबतक कुल आंकड़ा 38

0
नहीं लग रहा डेंगू पर ब्रेक, सोमवार को मिला एक पाॅजिटिव मरीज, अबतक कुल आंकड़ा 38

सोमवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में एक कंफर्म सहित 4 नये संभावित मरीज भर्ती, 3 डिस्चार्ज, प्रतिनिधि, मुंगेर. जिले में सोमवार को 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू का एक कंफर्म पॉजिटिव मरीज पाया गया, जबकि इस दौरान सदर अस्पताल में एक कंफर्म सहित 4 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. जबकि पूर्व से भर्ती 3 मरीजों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया. बताया गया कि सोमवार को 4 मरीजों के एलाइजा जांच में एक पॉजिटिव मरीज पाया गया. जो फौजदारी बाजार निवासी 28 वर्षीय पूजा देवी है. वहीं डेंगू मरीज का इलाज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है. जबकि इसके अतिरिक्त सोमवार को डेंगू वार्ड में 4 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. इसमें छोटी लगमा निवासी 30 वर्षीय रौशन कुमार, बासुदेवपुर निवासी 28 वर्षीय निक्की कुमार, दलहट्टा निवासी 28 वर्षीय किशन कुमार, बेनीगीर निवासी 37 वर्षीय मो. समशाद को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद भर्ती किया गया, जबकि वार्ड में पूर्व से बीचागांव निवासी 35 वर्षीय प्रमिला देवी, बेलन बाजार निवासी 13 वर्षीय हर्ष राज, 4 अक्तूबर को एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाया गया. मरीज टीकारामपुर निवासी 52 वर्षीय अवधेश सिंह व परहम निवासी 35 वर्षीय नाजो पंडित का इलाज चल रहा है. इधर, सोमवार को तीन मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इसमें पीर पहाड़ निवासी 18 वर्षीय श्रवण कुमार, शंकरपुर निवासी 56 वर्षीय शत्रुघ्न यादव तथा लल्लू पोखर निवासी 27 वर्षीय मुकेश कुमार को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया. जिले में अगस्त माह से आरंभ डेंगू संक्रमण के मामले में अबतक कुल 38 मरीज एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया. जबकि 4 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया है. जिसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. वहीं तीन मरीजों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel