[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एसपी कार्यालय के समीप विधिज्ञ संघ में दिनदहाड़े चोरी

एसपी कार्यालय के समीप विधिज्ञ संघ में दिनदहाड़े चोरी

0
एसपी कार्यालय के समीप विधिज्ञ संघ में दिनदहाड़े चोरी

सुरक्षित क्षेत्र में चोरों का तांडव, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

मुंगेर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित अतिसुरक्षित माने जाने वाले विधिज्ञ संघ परिसर में बुधवार को चोरों ने दुस्साहस का परिचय दिया. दिन-दहाड़े संघ परिसर में घुसकर चोरों ने न केवल अधिवक्ताओं के टेबल, आलमीरा व दराज तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, बल्कि कई वरीय अधिवक्ताओं के चैंबर को भी तोड़ने का प्रयास किया. आश्चर्य की बात यह है कि 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रहने वाले इस इलाके में हुई इस वारदात की पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं लग सकी.

शराब की बोतलें व गिलास बरामद

चोरी की इस घटना का पता गुरुवार को तब चला जब अधिवक्ता संघ परिसर पहुंचे. सूचना मिलते ही विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशिशेखर सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौके पर जमा हो गए. कोतवाली थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान संघ परिसर की छत पर पुलिस को शराब की खाली बोतलें व गिलास मिले हैं, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने वहां जमावड़ा किया था. पूरी वारदात विधिज्ञ संघ में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान विधिज्ञ संघ हॉल में आधा दर्जन अधिवक्ताओं के टेबल, आलमीरा व दराज टूटे पाए गए. बाहर बरामदे पर रखे टेबुलों की भी यही स्थिति थी. होली की छुट्टी होने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन अधिवक्ताओं का क्या-क्या सामान चोरी हुआ है. अधिवक्ता निरंजन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे अपने चैंबर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था. फाइलें इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं. वहीं अधिवक्ता विश्वजीत कुमार के चैंबर के बाहर भी तोड़-फोड़ की गयी है. एसपी कार्यालय के सामने होने के बावजूद इस तरह की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश

मामले को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि विधिज्ञ संघ परिसर में चोरी की घटना हुई है. अब तक इस संबंध में क्या-क्या सामान गायब हुआ है, इसकी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. चोर की पहचान करने की कोशिश में जुट गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel