[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर डीएम के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी

डीएम के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी

0
डीएम के प्रधान आशुलिपिक के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी

सीएम के आगमन के दिन दिनदहाड़े चारों ने वारदात को दिया अंजाम

डेढ़ लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों पर किया हाथ साफ

मुंगेर. एक तरफ पूरा महकमा गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगे हुए थे, वहीं दूसरी ओर बेखौफ चोरों ने जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक राजू कुमार के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार स्थित सरकारी क्वार्टर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम के साथ पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है.

बताया जाता है कि जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक राजु कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार में बने सरकारी क्वार्टर संख्या-41 में रहता है. शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह क्वार्टर में ताला लगा कर सीएम ड्यूटी में चले गये, जबकि पत्नी व बच्चे मायके में थी. जब वे अपराह्न दो बजे ड्यूटी से वापस क्वार्टर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोल कर अंदर प्रवेश किया तो दंग रह गये, क्योंकि बरामदे पर लगे गेट खुला हुआ था और अंदर दोनों कमरे का ताला टूटा पड़ा था. कमरे में सामान बिखरा हुआ था. चोरों ने अलमारी तोड़ कर डेढ़ लाख के करीब नगद रूपये, दो सोने के अंगुठी, चांदी के जेबरात, सिक्का व बिस्किट, एक आइफोन, एक लैपटॉप, एक टैब चार्जर सहित, बच्चों का रुपयों से भरा दो गुल्लक सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि क्वार्टर संख्या-41 व 42 का छत सटा हुआ और चोर 42 के छत से 41 नंबर के क्वार्टर के आंगन में उतर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

डॉग स्क्वाड व एफएसएल की टीम ने की जांच

बताया जाता है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात थी. पुलिस गश्ती भी तेज थी. बावजूद चोरों ने शुक्रवार को पीएस टू डीएम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला, जिससे जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमा की नींद हराम हो गयी है. सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम क्वार्टर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन घटना के 24 घंटा बीत जाने के बावजूद चोरों का पता नहीं चल सका है. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. शीघ्र ही चोरों को शिनाख्त कर ली जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel