[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पोल्ड ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक रहा जारी

पोल्ड ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक रहा जारी

0
पोल्ड ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक रहा जारी

मुंगेर

चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार की शाम 5:30 बजे के बाद ईवीएम का आरडी एंडी डीजे कॉलेज स्थित वज्रगृह में आना शुरू हो गया. पीसीसीपी पार्टी विधानसभावार बनाये गये काउंटर पर ईवीएम मशीन जमा करायी. देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला चलता रहा.

बताया जाता है कि तीन विधानसभा के लिए डीजे कॉलेज में अलग-अलग 18-18 काउंटर बनाये गये. जहां ईवीएम रिसिव करने के लिए पदाधिकारी व कर्मचारी तैनात थे. सबसे पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र से पोल्ड ईवीएम का आना शुरू हुआ. शुरूआत में कम संख्या में पोल्ड ईवीएम जमा करने के लिए पहुंच रहा था. लेकिन 8 बजे रात के बाद पोल्ड ईवीएम जमा करने के लिए तीनों विधानसभा के काउंटर पर भीड़ लग गयी. देर रात तक जमालपुर व तारापुर विधानसभा के पोल्ड ईवीएम का आना और जमा कराने का सिलसिला जारी रहा. इधर डीजे कॉलेज वज्रगृह में ईवीएम रखने के लिए विधानसभावार कमरा को तैयार कर रखा गया था. जहां पहले कीटनाशक का छिड़काव किया गया था. ईवीएम रखने के लिए नंबर लिखा हुआ था. जहां जमा किये गये पोल्ड ईवीएम सिस्टम से रखा गया. वज्रगृह सील करने से पहले आब्जर्बर ने मुंगेर, जमालपुर, तारापुर विधानसभा के लिए बनाये गये वज्रगृह का निरीक्षण किया. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वज्रगृह को सील कर दिया गया. इस दौरान सभी तीनों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, प्रत्याशियों के नामित प्रतिनिधि मौजूद थे. वज्रगृह सील होने के बाद उसे अर्द्धसैनिक बल के हवाले कर दिया. वज्रगृह को बांस-बल्ला से बेरिकेडिंग किया गया है. जहां अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी है, जबकि तीसरी आंख से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.

———————————————

बॉक्स्

————————————————

कहीं आपस में भीड़े लोग, तो कहीं पुलिस ने चटकाई लाठियां

मुंगेर : मतदान को लेकर जगह-जगह लोगों आपस में हल्की-फुल्की बहस के बाद भीड़ गये. तो कहीं पुलिस ने नियम तोड़ने के कारण लाठियां चटकाई. तारापुर विधानसभा के टेटिया बंबर प्रखंड के बूथ संख्या 227 मध्य विद्यालय भंडार के समीप मतदान के दौरान सुबह 11.30 बजे पांच-छह युवक पार्टी विशेष का चुनाव चिह्न लगा गमछा लपेटे बूथ पर पहुंचे. जिसे सुरक्षा बल ने बूथ के अंदर जाने से रोक दिया. इस पर युवकों और सुरक्षा बल के साथ बहस हो गई और सुरक्षा बलों ने युवकों की पिटाई कर दी. सुरक्षा बलों ने जमा हुए ग्रामीणों को खदेड़ कर पीटा. इस दौरान कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया गया. जबकि सफियासराय थाना क्षेत्र के हलेमपुर में मतदान केन्द्र के समीप मजमा लगाने के आरोप में एक दल के नेता दीपक सिंह को सफियासराय पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इधर हेरूदियारा में मतदान केन्द्र के समीप मजमा लगाने पर एक दल के वरीय नेता प्रमोद यादव की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel