हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट
Munger News : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य बाजार की जर्जर सड़क को लेकर उठी आवाज रंग लाने लगी है. प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और कुलकुला स्थान के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों को रोड़े डालकर भरवाया गया. इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है.मुख्य बाजार स्थित सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी. जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और खतरनाक हो जाती थी.