[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं सुधर रहा मरीजों का वेटिंग टाइम, चार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण

स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं सुधर रहा मरीजों का वेटिंग टाइम, चार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण

0
स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं सुधर रहा मरीजों का वेटिंग टाइम, चार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण

– भाव्या पोर्टल पर मरीजों का औसत वेटिंग टाइम एक घंटे से अधिक रहने पर व्यवस्था पर सवाल प्रतिनिधि, मुंगेर

———————-

जिले में भाव्य के माध्यम से ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का निबंधन से लेकर चिकित्सीय परामर्श पूरी तरह ऑनलाइन होता है. जिसे लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू द्वारा लगातार सभी चिकित्सक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को मरीज के निबंधन से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने तक के वेटिंग समय को कम रखने का निर्देश दिया गया है. कई प्रखंडों में मरीजों का वेटिंग समय लगभग एक घंटे पाया जा रहा है. जिसे लेकर कई चिकित्सकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से सिविल सर्जन द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है.

बताया गया कि जिले में एक से नौ मई के बीच कई प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का वेटिंग टाइम औसतन एक घंटे से अधिक पाया गया. जिसमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़ीरामपुर में चिकित्सक डॉ आदित्य के पास मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 171 मिनट पाया गया. जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर की चिकित्सक डॉ अंशु सान्धियाल का औसत वेटिंग टाइम 105 मिनट और डॉ आरती सिन्हा के पास मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 104 मिनट पाया गया. इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर के चिकित्सक डॉ इंद्रभूषण कुमार का वेटिंग टाइम 95 मिनट है. जिसे लेकर चारों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

तीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण

बता दें कि अप्रैल में जिलाधिकारी के समीक्षा बैठक के दौरान ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 65 मिनट पाया गया था. जिसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मरीजों का वेटिंग टाइम कम करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद हवेली खड़गपुर प्रखंड में मरीजों को इलाज कराने के लिये लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. 1 से 9 मई के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में ओपीडी की संख्या कुल 1,438 रही. जिसमें मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 51 मिनट का पाया गया. जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 589 ओपीडी में मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 44 मिनट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में 759 ओपीडी में मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 32 मिनट पाया गया. जिसे लेकर तीनों प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि लगातार भाव्या पर मरीजों के वेटिंग टाइम की समीक्षा की जा रही है. कई चिकित्सकों और स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्देश के बावजूद वेटिंग टाइम अधिक पाया गया है. जिसे लेकर संबंधित चिकित्सक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही मरीजों के वेटिंग टाइम को कम करने का निर्देश दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel