– सदर अस्पताल के ओपीडी में बने पैथोलॉजी जांच केंद्र व प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में जगह चिन्हित
– एकीकृत पैथोलॉजी जांच केंद्र में जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों के सैंपल की होगी जांचमुंगेर
सदर अस्पताल में पीपीपी मोड पर आधुनिक हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब जून माह से आरंभ हो जायेगा. जहां न केवल सदर अस्पताल, बल्कि जिले के सभी सरकारी संस्थानों के मरीजों को 24 घंटे उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा मिलेगी. हब एंड स्पोक पैथोलॉजी का हब (मुख्य केंद्र) सदर अस्पताल में होगा. जबकि जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों से सैंपल कलेक्शन किया जाएगा. इसके लिये सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में बने पैथोलॉजी लैब और प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में जगह को चिन्हित कर लिया गया है.