[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 27 मई तक पीएचडी के 296 सीटों के लिए आवेदन का समय

27 मई तक पीएचडी के 296 सीटों के लिए आवेदन का समय

0
27 मई तक पीएचडी के 296 सीटों के लिए आवेदन का समय

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने पीएचडी के एकेडमिक सत्र 2024 तथा 2025 के लिए पैट परीक्षा को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से ही आरंभ कर दी है. जिसमें 17 विषयों में रिक्त कुल 296 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन करने को लेकर इच्छुक अभ्यार्थियों को 27 मई तक का समय दिया गया है. बता दें कि एमयू द्वारा पीएचडी के लिए पैट-2024-25 परीक्षा को लेकर रिक्त सीटों की सूची पूर्व में ही जारी कर दी थी. जिसमें पीएचडी के 17 विषयों में रिक्त 296 सीटों पर पैट परीक्षा को लेकर 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया भी आरंभ की गयी है. इसमें जहां सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्लूयएस कोटि के अभ्यार्थियों के लिये 1500 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग कोटि के अभ्यार्थियों के लिए 1200 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा पैट परीक्षा को लेकर सूचना जारी की जायेगी. विश्वविद्यालय द्वारा पैट परीक्षा के लिये पात्रता की सूची के साथ विषयवार रिक्त सीटों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. साथ ही आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी निर्धारित कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel