[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कम नहीं हो रहा डेंगू का कहर, एलाइजा जांच में सोमवार को मिले 3 नये पॉजिटिव मरीज

कम नहीं हो रहा डेंगू का कहर, एलाइजा जांच में सोमवार को मिले 3 नये पॉजिटिव मरीज

0
कम नहीं हो रहा डेंगू का कहर, एलाइजा जांच में सोमवार को मिले 3 नये पॉजिटिव मरीज

– 3 नये संभावित मरीजों को किया गया भर्ती, 2 को किया गया डिस्चार्ज

– अबतक जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 32 कंफर्म मरीज

मुंगेर

जिले में डेंगू संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण जिले में अब डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. साथ ही जिले के नये क्षेत्र भी अब डेंगू प्रभावित होने लगे हैं. सोमवार को भी जिले में 6 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के 3 कंफर्म पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसके बाद अब जिले में अगस्त माह से आरंभ हुये डेंगू संक्रमण मामले में कुल डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या 32 हो चुकी है. इधर सोमवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में 3 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जबकि दो मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

6 मरीजों के एलाइजा जांच में मिले डेंगू के 3 कंफर्म मरीज

सदर अस्पताल में सोमवार को कुल 6 मरीजों का एलाइजा जांच किया गया. जिसमें डेंगू के कुल 3 पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसमें शास्त्रीनगर निवासी 19 वर्षीय दीपा कुमारी, जमालपुर निवासी 16 वर्षीय रॉबिन कुमार तथा तारापुर निवासी 21 वर्षीय मो. फैजल शामिल है. वहीं जिले में अगस्त माह से आरंभ डेंगू संक्रमण मामले में अबतक कुल 32 मरीज एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसमें सबसे अधिक मामले अबतक मुंगेर शहर के मकससपुर और बीचागांव सहित लालदरवाजा तथा चंडिस्थान में मिले हैं.

3 नये संभावित मरीजों को किया गया

भर्ती

इधर सोमवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में 3 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया है. जिसमें सुंदरपुर निवासी 38 वर्षीय विभाष शेखर, बासुदेवपुर निवासी विक्की कुमार तथा बाकरपुर निवासी 20 वर्षीय मो. फैजल को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद भर्ती किया गया. जबकि वार्ड में सोमवार तक कुल 11 मरीज इलाजरत हैं. जिसमें पूर्व से भर्ती एनएस-1 पॉजिटिव कुसुम कुमारी, विमल कुमार, सुहाना प्रवीण, सन्नी कुमार, मो. राजा, स्वीटी कुमारी तथा अंकिता कुमारी शामिल है. इधर सोमवार को इलाज के बाद जमालपुर निवासी रॉबिन कुमार तथा रीना कुमारी को डिस्चार्ज कर दिया गया.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को 6 मरीजों का एलाइजा जांच किया गया. जिसमें डेंगू के 3 पॉजिटिव मरीज पाये गये. वहीं तीन नये संभावित मरीजों को भी भर्ती किया गया है. जिसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel