[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

0
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के संतटोला मोहल्ले में शुक्रवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती ने दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान लाल बहादुर साह की 19 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी के रूप में हुई. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी देते हुए मृतका के पिता लाल बहादुर साह ने बताया कि पांच साल पूर्व मेरी पुत्री मैट्रिक में कम अंक के साथ परीक्षा पास की थी. तब से वह डिप्रेशन में चली गयी. फिलहाल वह बीए पार्ट थर्ड की छात्रा थी. जिसका इलाज भागलपुर के चिकित्सक से कराया जा रहा था. वह मां के साथ समोसा बना रही थी. इसके बाद वह छत पर चली गयी और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब मेरे पुत्र ने छत पर जाकर देखा तो वह फांसी से झूल रही थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. इधर मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम एवं किसी प्रकार का कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel