[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर साढ़े सात घंटे लेट चली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

साढ़े सात घंटे लेट चली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

0
साढ़े सात घंटे लेट चली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

जमालपुर. कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी प्रभावित रहा. इस सिलसिले में जमालपुर आने वाली कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. जिसके कारण इस ठिठुरन भरी ठंड में रेलयात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 7:30 घंटे अनिश्चित लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:58 बजे है, परंतु यह ट्रेन मध्य रात्रि के बाद 1:36 बजे जमालपुर पहुंची. इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों का भी विलंब परिचालन होता रहा. जानकारी में बताया गया कि जमालपुर से साहिबगंज के लिए रवाना होने वाली 53416 डाउन तकनीकी कारण से 8:00 बजे जमालपुर से साहिबगंज के लिए रवाना हुई. जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 7:00 बजे ही था. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे लेट चली और सुबह 8:09 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे था. इसी प्रकार 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 8:28 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:26 बजे था. 15744 डाउन भटिंडा- बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे अनिश्चित लेट से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे था, परंतु यह ट्रेन 9:40 बजे जमालपुर पहुंची. 15658 अप कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली. जबकि 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अनिश्चित 12 घंटे लेट चल रही थी. यह ट्रेन अपराह्न 3:20 बजे तक पटना के निकट करौटा रेलवे स्टेशन ही पहुंची थी. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे ही था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel