[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ऋणी ने शाखा प्रबंधक को जान से मारने की दी धमकी

ऋणी ने शाखा प्रबंधक को जान से मारने की दी धमकी

0
ऋणी ने शाखा प्रबंधक को जान से मारने की दी धमकी

ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने तारापुर थाना में ऋणी के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बार-बार चेक बाउंस कराकर किया छल

तारापुर. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थेभाई कुराबा गांव निवासी संदीप कुमार चौधरी द्वारा ऋण की राशि नहीं चुकाने, बार-बार चेक बाउंस कराने तथा बैंककर्मी को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस मामले में बिहार ग्रामीण बैंक, मोहनगंज धौनी शाखा के शाखा प्रबंधक ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

शाखा प्रबंधक आर्केश कुमार ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थेभाई कुराबा निवासी संदीप कुमार चौधरी ने दो नवंबर 2024 को बैंक से 13 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया था. ऋण अनुबंध के अनुसार निर्धारित समय पर मूलधन व ब्याज का भुगतान करना था, लेकिन ऋणी द्वारा किस्तों का भुगतान नहीं किया गया. बैंक द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद ऋणी ने 15 अप्रैल 2025 को 72 हजार रुपये का चेक दिया, जिसे 17 अप्रैल 2025 को एसबीआइ शाखा संग्रामपुर में प्रस्तुत करने पर एक्ससीड अरेंजमेंट के कारण चेक बाउंस हो गया. इसके बाद 25 नवंबर 2025 को 98 हजार रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर फिर बाउंस कर गया. बाद में 12 दिसंबर 2025 को दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि कानूनी नोटिस मिलने के बाद 19 जनवरी 2026 को ऋणी ने 50 हजार रुपये खाते में जमा किए तथा शेष राशि के लिए 98 हजार रुपये का चेक दिया, लेकिन 19 फरवरी 2026 को बैंक में प्रस्तुत करने पर वह भी बाउंस हो गया. आरोप है कि इसी दौरान ऋणी ने बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ऋण चुकता नहीं करने की बात कही. तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel