[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर फरदा बहियार में 19 वर्षीय युवक का शव सरसों के खेत से बरामद

फरदा बहियार में 19 वर्षीय युवक का शव सरसों के खेत से बरामद

0
फरदा बहियार में 19 वर्षीय युवक का शव सरसों के खेत से बरामद

युवक की पीट-पीट कर हत्या की आशंका से क्षेत्र में फैली सनसनी

जमालपुर. सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया पंचायत के जगदंबापुर फरदा निवासी माधव रजक के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार का शव शनिवार को रविराय टोला फरदा बहियार के एक खेत से बरामद किया गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. इससे पहले खोजी कुत्ते और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार ने बताया कि रोहित शुक्रवार देर रात गांव में भोज खाने गया था. रात करीब 10:00 बजे वह घर लौटा लेकिन घर में प्रवेश किए बिना ही कहीं चला गया. जिसके बाद परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. शनिवार की सुबह रोहित के लापता होने की जानकारी सफियाबाद थाना में दी गयी. दोपहर में जानकारी मिली कि रोहित की हत्या कर उसके शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया है. ग्रामीणों में इस बात की चर्चा बनी हुई है कि रोहित की हत्या समीप के एक मटर के खेत में की गई और उसके बाद हत्यारे ने उसके शव को घसीट कर सरसों के खेत में छिपा दिया गया. क्योंकि कई जगह घसीटने के निशान हैं तो कई जगह खून के धब्बे मिले हैं. जबकि मृतक के चेहरे और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान हैं. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel