[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अंग सेटेलाइट सिटी योजना से बदलेगी सूरत, 1016 एकड़ में होगा टाउनशिप

अंग सेटेलाइट सिटी योजना से बदलेगी सूरत, 1016 एकड़ में होगा टाउनशिप

0
अंग सेटेलाइट सिटी योजना से बदलेगी सूरत, 1016 एकड़ में होगा टाउनशिप

विरेंद्र कुमार सिंह, मुंगेर

जिले के विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी परियोजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है. मुंगेर में बनने वाली अंग सेटेलाइट सिटी को पिछले दिनों राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजुरी मिली है. इसके तहत मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाया जायेगा. सरकार ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और मकान निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. इस टाउनशिप योजना से जहां क्षेत्र की सूरत बदलेगी, वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

अंग सेटेलाइट सिटी होगा नाम, 1016 एकड़ में होगा टाउनशिप

ग्रीनफील्ड टाउनशिप योजना के तहत मुंगेर में 1016 एकड़ में टाउनशिप का विस्तार किया जायेगा. जिसका नाम अंग सेटेलाइट सिटी होगा. टाउनशिप विस्तार से भविष्य में मुंगेर शहर का शहरी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है. इस टाउनशिप में रहने वाले लोगों को बेेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें. जबकि लोगों को साफ-सुथरी सड़कें, बेहतर जलापूर्ति, अत्याधुनिक सीवर सिस्टम और 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी. टाउनशिप में हरियाली को विशेष महत्व दिया जाएगा तथा पार्क, ग्रीन ज़ोन और बच्चों के खेल स्थल भी विकसित किए जाएंगे.

जमीन की खरीद-बिक्री और मकान निर्माण पर रोक

नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के सरकार के प्रधान सचिव विनय कुमार ने मुंगेर में चिह्नित टाउनशिप के विशेष क्षेत्र एवं कोर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान अधिसूचित करने के लिए 30 मार्च 2027 तक भूमि खरीद-बिक्री, हस्तांतरण एवं मकान निर्माण संबंधित सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. टाउनशिप के विकास से सुनियोजित शहरीकरण एवं मास्टर प्लान अधारित विकास सुनिश्चित होगा. जिससे नये आर्थिक गतिविधि केंद्रों का निर्माण के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन होगा. नये रोजगार का सृजन होगा. नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली शहरी सुविधाएं मिलेगी. इन सेटेलाईट टाउनशिप के विकास से मौजूदा नगरों पर भार कम होगा एवं शहरी विस्तार योजनावद्ध रूप से हो सकेगा तथा निजी व संस्थागत निवेश में वृद्धि होगी.

मुख्य क्षेत्र : 1016 एकड़

शहर की मुख्य सीमा से दूरी: 8 किमी

सीबीडी से दूरी: 13 किमी (वसुदेवपुर)

रेलवे स्टेशन: मुंगेर स्टेशन से 12 किमी

हवाई अड्डा: 25 किमी (प्रस्तावित सुल्तानगंज हवाई अड्डा)

विशेष क्षेत्र का स्थान

उत्तर: इटहरी

दक्षिण: लोहची

पूर्व: बरियारपुर/गंगा

पश्चिम: जमालपुर शहर/पहाड़ी

मुंगेर टाउनशिप कोर क्षेत्र

प्रखंड राजस्व गांव

बरियारपुर : राकस चूल्हा, खड़ग सरही, राजधान, पासी चक, राजधान अराजी, पासी चक बाबू चक, रतनपुर, चिरैयाबाद,

धरहरा : टोला बनैली पहाड़

जमालपुर : पाटम

खड़गपुर : तेलिया, बिराजपुर, बिंदराबन, नाकी, लक्ष्मीपुर, परसौतीपुर, सगरामपुर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel