[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पोलो मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान किशोर की मौत

पोलो मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान किशोर की मौत

0
पोलो मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान किशोर की मौत

मुंगेर. मौत कब, कहां और कैसे आयेगी, यह किसी को पता चलता है. ऐसे ही एक मामला पोलो मैदान में शनिवार को सामने आया, जहां 14 वर्षीय शिवानंद क्रिकेट मैच खेलते हुए गिरा. साथी खिलाड़ी उसे उठा कर मुंगेर सदर अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद जहां साथी खिलाड़ियों रो पड़े, वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी संदलपुर निवाी विश्वनाथ आनंद का 14 वर्षीय पुत्र शिवानंद अपने छोटे भाई व अन्य खिलाड़ियों के साथ पोलो मैदान में खेलने आता था. शनिवार को वह अपने छोटे भाई के साथ पोलो मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था. इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और वह अचानक मैदान में गिर पड़ा. साथी खिलाड़ियों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखा. एक खिलाड़ी ने उसे सीपीआर तक दिया, बावजूद उसके शरीर में हलचल नहीं हुई. छोटे भाई व खिलाड़ियों ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को साथ लेकर उसे मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची मृतक की मां ओर छोटा भाई इमरजेंसी वार्ड के बेड पर पड़े शिवानंद के शव से लिपट कर दहाड़मार कर रो रहे थे. इससे अस्पताल में मौजूद लोगों के आंखों से भी आंसू निकल आये.

कहते हैं चिकित्सक

डॉ रमण कुमार ने बताया कि पोलो मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान 14 वर्षीय किशोर अचानक गिर गया था. उसे यहां लाया गया. जांच के दौरान वह मृत पाया गया. उन्होंने कहा कि हर्ट की कुछ बीमारी ऐसी है, जिसका पता लोगों को नहीं चलता है. लोग सडन डेथ लेकर आते हैं. कार्डियोमायोपैथी ऐसी ही बीमारी है. जिसमें हृदय गति में खराबी के कारण सडन डेथ होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel