[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर तारापुर थाना चौक पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, सड़क किनारे सज रही फल और सब्जी की दुकानें

तारापुर थाना चौक पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, सड़क किनारे सज रही फल और सब्जी की दुकानें

0
तारापुर थाना चौक पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, सड़क किनारे सज रही फल और सब्जी की दुकानें

तारापुर से संजय वर्मा की रिपोर्ट.

Tarapur Encroachment News: मुंगेर जिले के तारापुर थाना चौक पर अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जी विक्रेताओं ने रंग-बिरंगी छतरियां लगाकर स्थायी दुकानें सजा ली हैं. इसका असर सीधे यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है. चौक से गुजरने वाली मुख्य सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क पर ठेले, बाजार में दिनभर जाम

तारापुर थाना चौक के आसपास आम, लीची और अन्य फलों के साथ सब्जियों के ठेले सड़क तक फैल गए हैं. बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बेतरतीब खड़ी बाइक-साइकिलों के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक चौक पर जाम और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रहती है.

थाना से कुछ कदम दूर, फिर भी कार्रवाई नहीं

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह अतिक्रमण थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर फैला हुआ है. इसके बावजूद पुलिस और नगर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानों को हटाने की पहल नहीं हुई.

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

राहगीरों के मुताबिक सड़क पर फैले अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. बाजार क्षेत्र में भीड़ बढ़ने के साथ स्थिति और खराब हो जाती है.

नगर प्रशासन ने क्या कहा

नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी वसूला जाता है. इसके बावजूद लोग दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगा लेते हैं. प्रशासन ने संकेत दिया है कि जल्द ही फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा.

लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने एसडीएम और नगर प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

Previous article मुक्त वैश्विक व्यापार के पक्ष में क्वाड देश
Next article गोगरी में भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel