[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सुरेंद्र आइटीआइ माधोडीह लगातार तीसरी बार चैंपियन

सुरेंद्र आइटीआइ माधोडीह लगातार तीसरी बार चैंपियन

0
सुरेंद्र आइटीआइ माधोडीह लगातार तीसरी बार चैंपियन

23 रन से जीता फाइनल मुकाबला

संग्रामपुर. प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत कहुआ गांव स्थित श्री बासुकीनाथ राय मैदान में जारी बिहार टेनिस बॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. इसमें सुरेंद्र आइटीआइ माधोडीह की टीम ने जय श्री महाकाल सोंडीहा की टीम को 23 रनों से पराजित कर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

टॉस जीतकर माधोडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. शुरुआती झटकों के बाद सोनू कल्याण के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. वहीं सोंडीहा टीम के गेंदबाज राजू राणा और टिंकू ने 3-3 विकेट तथा कन्हैया ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोंडीहा टीम की शुरुआत खराब रही. नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 142 रनों पर ऑलआउट हो गयी. इस प्रकार माधोडीह की टीम 23 रनों से विजयी रही. टीम के खिलाड़ी गोविंद को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टिंकू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी ई-रोहित चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस मैदान को प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा जायेगा, ताकि यहां के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल मैदान उपलब्ध हो सके. मैच के अंपायर सोमू और राजा थे. कमेंट्री विराट सिंह और स्कोरिंग बिट्टू ने की. मौके पर आयोजनकर्ता सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार शर्मा समेत सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel