[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अनिश्चित विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंची समर स्पेशल ट्रेन

अनिश्चित विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंची समर स्पेशल ट्रेन

0
अनिश्चित विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंची समर स्पेशल ट्रेन

जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेन अनिश्चित विलंब से गुरुवार को अपने गंतव्य तक पहुंची. 03436 डाउन आनंद विहार-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 17:28 बजे से लगभग 7 घंटे विलंब से मध्य रात्रि 12:12 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन को आनंद विहार में चार घंटे 25 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था. 03424 डाउन हरिद्वार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय संध्या 19:32 बजे से लगभग 7:15 घंटे विलंब से मध्य रात्रि 2:48 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 03484 डाउन नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 12:30 घंटे विलंब से अपराह्न 15:46 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को नई दिल्ली में ही 5 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. पर रास्ते में यह ट्रेन लगातार लेट होते चली गयी. इसके अतिरिक्त 03418 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार के अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:30 बजे के बजाय 47 घंटे रीशेड्यूल्ड टाइम पर गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे उधना से गंतव्य के लिए रवाना हुई है और शुक्रवार को जमालपुर पहुंचने की संभावना है. 12368 डाउन आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:45 बजे से 1 घंटा विलंब से 7:44 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13484 डाउन भटिंडा-बालूर मठ फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:59 बजे से लगभग 9 घंटे विलंब से पूर्वाह्न 10:15 बजे जमालपुर पहुंची. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे से लगभग 4:30 घंटे विलंब से अपराह्न 14:00 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण 22405 अप भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर भागलपुर से अपराह्न 13:55 बजे के बजाय रीशेड्यूल्ड टाइम 16:05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई, जो जमालपुर अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:50 बजे के बदले संध्या 17:11 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel