[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 33 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर लाल कुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल पहुंची जमालपुर

33 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर लाल कुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल पहुंची जमालपुर

0
33 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर लाल कुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल पहुंची जमालपुर

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेलवे के समर और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अनिश्चित विलंब से हो रहा है. इसे लेकर रेल यात्री लगातार परेशान है. इस बीच लालकुआं-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 33 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. जानकारी के अनुसार, 03416 डाउन लालकुआं-मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार की संध्या 17:11 बजे जमालपुर आना था, लेकिन ट्रेन को करीब 27 घंटे रीशेड्यूल्ड टाइम पर रवाना किया गया था. इस कारण यह ट्रेन रविवार की प्रातः 3:00 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं एक अन्य स्पेशल ट्रेन भी रविवार को करीब ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. 03413 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 12:20 बजे की जगह 14:53 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं कई अन्य नियमित ट्रेन भी लेट चलकर जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर- जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 23:35 बजे के निर्धारित समय के बदले 1:5 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि 13484 डाउन भटिंडा-बेलूर मठ फरक्का एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:59 बजे के बजाय 2:13 बजे जमालपुर आयी. वहीं 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:45 बजे से लेट चलकर 9:18 बजे जमालपुर आयी. जबकि 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट पहुंची. वहीं 13430 डाउन आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 17:28 बजे के बजाय 18:50 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel