[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्रतियोगी परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र व युवाओं ने किया प्रतिवाद मार्च

प्रतियोगी परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र व युवाओं ने किया प्रतिवाद मार्च

0
प्रतियोगी परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र व युवाओं ने किया प्रतिवाद मार्च

मुंगेर बीपीएससी टीआरई -4 का नोटिफिकेशन पुराने पैटर्न पर जारी करने, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध एवं गिरफ्तार छात्रों की रिहाई तथा नीट 2026 परीक्षा में पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च मुंगेर रेलवे स्टेशन परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक चौक पर सभा में तब्दील हो गया. मार्च के दौरान छात्र-युवाओं ने शिक्षा एवं रोजगारी के सवालों पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए तथा परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और दमनात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि आज शिक्षा और रोजगार का संकट छात्र-युवाओं के सामने भयावह रूप ले चुका है. एक ओर शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही है, वह भी पेपर लीक, धांधली, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से ग्रस्त है. नीट, बीपीएससी टीआरई -4 जैसी परीक्षा में लगातार धांधली सामने आ रही है. जो केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के बढ़ते निजीकरण, व्यापारीकरण और केंद्रीकरण का परिणाम है. जिसमें कोचिंग माफिया, पेपर लीक गिरोह और भ्रष्ट तंत्र मिलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. मौके पर मुंगेर इकाई के साहिल कुमार, रितिका कुमारी एवं श्वेता कुमारी ने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार के सवालों को हल करने के बजाय छात्र-युवाओं की आवाज दबाने में लगी हुई है. उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार अभ्यर्थियों को अविलंब रिहा किया जाए तथा बीपीएससी टीआरई -4 का नोटिफिकेशन पुराने पैटर्न पर तुरंत जारी किया जाए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव विकास कुमार ने की. उन्होंने कहा कि आज जरूरत केवल तात्कालिक विरोध तक सीमित रहने की नहीं, बल्कि उच्च नीति, नैतिकता एवं विचारधारा के आधार पर एक सशक्त छात्र-युवा आंदोलन खड़ा करने की है. उन्होंने छात्र-युवाओं से संगठित होकर शिक्षा, रोजगार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया. इस अवसर पर AIDSO के राज्य काउंसिल सदस्य टार्जन कुमार, बादल कुमार, दिलखुश कुमार, अंकिता कुमारी, राहुल कुमार, राज ऋषि, रणवीर कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार तथा युवा संगठन के संतोष कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel