[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों के सामान जलकर राख

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों के सामान जलकर राख

0
चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों के सामान जलकर राख

हवेली खड़गपुर.

प्रखंड क्षेत्र की गंगटा पंचायत के बिहवे उपरचक गांव के वार्ड नौ में चूल्हे की चिंगारी से एक घर में अचानक आग लग गयी. इसमें घर में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गये. हलांकि ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार गंगटा पंचायत के वार्ड 9 निवासी बाबूलाल टूडू के घर अचानक आग लग गयी. आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे और घर में रखा सामान इधर-उधर हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज और भयावह थी कि घर के कई सामान आग की भेंट चढ़ गये. पीड़ित बाबूलाल टूडू ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग एक लाख रूपये का सामान आग में जलकर पूरी तरह राख हो गया. उसने बताया कि उसकी पत्नी दोपहर का खाना चूल्हे पर बनाकर दूसरे काम में व्यस्त हो गयी. इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. उसने बताया कि आग लगने से लगभग 40 मन धान, 20 मन गेहूं, 20 मन चावल, लकड़ी का फर्नीचर सहित घर में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार जो संभव मदद होगा. वह पीड़ित परिवार को दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel