[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 13 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

13 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

0
13 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

प्रतिनिधि, जमालपुर. नई दिल्ली से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली 03414 डाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन करीब 13 घंटे, जबकि नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन करीब 4 घंटे विलंब से चलकर शनिवार को जमालपुर पहुंची. इस कारण भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार, 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 6:45 घंटे रीशेड्यूल टाइम पर संध्या 17:25 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई थी. जबकि वहां इसका निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:30 बजे था. ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन बक्सर आते-आते करीब 11 घंटे लेट चलने लगी थी. इसके बाद यह ट्रेन करीब 12 घंटे 41 मिनट विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे के बजाय अपराह्न 15:50 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 04022 डाउन नई दिल्ली- भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन भी नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:20 बजे के बजाय 14:00 बजे रवाना हुई थी. जिसके बाद ट्रेन लगातार लेट होते चली गयी और करीब 4 घंटे विलंब से चलकर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:20 बजे की जगह अपराह्न 14:26 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन के विलंब परिचालन के कारण भागलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली समर स्पेशल ट्रेन भी लेट हो गयी और यह ट्रेन भागलपुर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:30 बजे के बजाय लगभग 4 घंटे रीशेड्यूल टाइम पर संध्या 17:32 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान की. जो अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:50 बजे के बजाय संध्या 18:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 13484 डाउन भटिंडा-बेलूर मठ फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:59 बजे के बजाय 2:55 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस निर्धारित समय 6:45 बजे के बजाय 8:15 बजे और 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel