[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन, वाहन चेकिंग व भूमि अतिक्रमण मामलों में तेजी लाने का निर्देश

एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन, वाहन चेकिंग व भूमि अतिक्रमण मामलों में तेजी लाने का निर्देश

0
एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन, वाहन चेकिंग व भूमि अतिक्रमण मामलों में तेजी लाने का निर्देश

मुंगेर

जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को संग्राहलय सभागार में पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक की. एसपी सैयद इमरान मसूद ने समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक में मई 2026 में दर्ज कांडों की थानावार समीक्षा की गई तथा अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. विशेष रूप से एससी-एसटी थाना में दर्ज मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी देते हुए सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सभी थानों में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों से जुड़े मामलों की सुनवाई और पूछताछ बेहतर वातावरण में हो सके. इसके अलावा लोक शिकायत निवारण से संबंधित परिवादों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया.

हत्या, लूट और डकैती मामलों पर विशेष फोकस

एसपी ने हत्या, लूट, डकैती, चोरी और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन की भी थाना वार समीक्षा की गई. न्यायालय में समय पर आरोप पत्र और अंतिम प्रपत्र समर्पित करने तथा गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया. वाहन चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया. स्टेशन, बैंक, पेट्रोल पंप एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने की बात कही गई. गश्ती दलों की नियमित ब्रीफिंग और रात्रि गश्ती को मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया. जबकि भूमि एवं मकान अतिक्रमण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप पुलिस कार्य प्रणाली को अपडेट करने पर भी चर्चा हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel