[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कोतवाली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश

कोतवाली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश

0
कोतवाली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश

मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूदन ने गुरुवार को कोतवाली थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान जहां थाना क्षेत्र में गश्ती को प्रभावी बनाने का जोर दिया, वहीं लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिये. साथ ही सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौक पर थानाध्यक्ष राजीव तिवारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी ने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव का भौतिक रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में जमानतीय- अजमानतीय वारंट, इश्तिहार,कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोकशिकायत पंजी एवं ग्राम अपराध पंजी का अवलोकन किया. जबकि लंबित वारंट, कुर्की एवं इश्तिहार तथा लोकशिकायत आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्षको दिया. सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा की और एफआईआर की रियल टाइम इंट्री करने का निर्देश दिया. उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, ई-साक्ष्य एप का उपयोग की भी समीक्षा की. उन्होनें असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर धारा -126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव एवं सूची का सांधारण करने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण के लिए जहां थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्ती की कार्रवाई करने, बैंक, पेट्रोल पंप पर चेकिंग करने और होटल-लॉज व किरायेगदारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. अनुसंधान नियंत्रण की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. भूमि विवाद व लोक शिकायत से संबंधित मामलों का अनुश्रवण एवं निष्पादन करने को कहा. इधर उन्होंने थाना में जनता दरबार भी लगाया. जिसमें मात्र दो लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे. जिनके आवेदन पर थानाध्यक्ष को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel