[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रानी सती मंदिर में देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट, झांप व तीर-धनुष की चोरी

रानी सती मंदिर में देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट, झांप व तीर-धनुष की चोरी

0
रानी सती मंदिर में देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट, झांप व तीर-धनुष की चोरी

अज्ञात चोरों ने लगभग सवा किलो चांदी के आभूषण पर किया हाथ साफ

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने राम दरबार में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा की मुकुट, धनुष और अन्य आभूषण सहित लगभग सवा किलो चांदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और चोरों की पहचान करने में लगी है.

बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात नगर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की अंजाम दिया. चोर मंदिर के राम दरबार से चांदी की तीन मुकुट, तीन झांप और दो तीर-धनुष की चोरी कर ली. शुक्रवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर का ताला खोलकर देखा तो मंदिर में सामान बिखरा पड़ा था और विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा से मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब थे. जिसके बाद इसकी सूचना मारवाड़ी समाज के सदस्यों को दी. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही समाज के सदस्य और आसपास के लोग मंदिर पहुंचकर चोरी की घटना पर हैरानी जताया और तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली और मंदिर क्षेत्र का अवलोकन किया. चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मारवाड़ी नवयुवक समिति के सचिव रौनक सिंघानिया, राम सिंघानियां सहित समाज के अन्य सदस्यों ने बताया कि चोरी की घटना की लिखित शिकायत हवेली खड़गपुर थाना को दी गयी है. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में विभिन्न देवी देवताओं के लगभग सवा किलो चांदी के आभूषण की चोरी की गयी है.

इधर हवेली खड़गपुर पुलिस चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान में जुटी है. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी मारवाड़ी टोला में ही एक घर में अज्ञात चोरों ने आभूषण, नकद अन्य सामान समेत लगभग छह से सात लाख रुपए मूल्य के सामानों की भी चोरी कर ली थी. जिसके बाद पुलिस के हाथ अबतक खाली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel