फाइलों में सिमट गया ट्रैफिक सुधार का प्लान, शहर में अब भी जाम से लोग बेहाल
मुंगेर. शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पिछले दिनों जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई फैसले लिये गये. जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां शहर में नये ट्रैफिक प्लान बनाने, रफ ड्राइविंग पर कार्रवाई, श्रीकृष्ण सेतु पर हाइट गेज लगाने जैसे कई निर्णय लिए गए थे, लेकिन विडंबना यह है कि बैठक में लिए गए अधिकांश फैसले अब तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी हैं. नतीजतन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है.