[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्रेरणा उत्सव में चयनित प्रतिभागी गुजरात में करेंगे अपने कला का प्रदर्शन

प्रेरणा उत्सव में चयनित प्रतिभागी गुजरात में करेंगे अपने कला का प्रदर्शन

0
प्रेरणा उत्सव में चयनित प्रतिभागी गुजरात में करेंगे अपने कला का प्रदर्शन

हवेली खड़गपुर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अनुदेशानुसार सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार के मार्गदर्शन और संजय कुमार, एसके नीरज, सबा कौसर के संयुक्त संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ राजीव रौशन थे. इस उत्सव में विभिन्न माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों ने लेखन, संगीत और चित्रांकन, प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रेरणा उत्सव के नोडल पदाधिकारी प्राचार्य अरूण कुमार ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों के चयनित सौ से अधिक विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता के बाद सफल 30 प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर की गई. प्राप्त अंकों के आधार पर प्रेरणा विद्यालय, वडनगर, मेहसाणा, गुजरात में सात दिवसीय प्रवास सत्र के लिए जिले की टीम में दो रिजर्व सहित कुल चार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर प्रारंभ प्रेरणा कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्तमान शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों के एकीकरण और समन्वयन की योजना का अंग है. एसडीओ ने अंत: प्रेरणा, उत्साह और बहिर्प्रेरण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और सफल होने की कामना की. इसके बाद दूसरे सत्र में कला शिक्षिका निधि कौशल के निर्देशन में कला प्रतियोगिता, संगीत शिक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में संगीत प्रतियोगिता तथा भाषा शिक्षक केसी कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार और मनीष कुमार के निर्देशन में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अंतिम सत्र में व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार का कार्य संपन्न हुआ. मौके पर संजय कुमार, सुजीत कुमार, मो. आलम, राजीव रंजन, बीएस ग्रेवाल, पीके सुंदरम, सुजीत चौबे, सुधा ब्यूटी, वर्षा आनंद, श्रद्धांजलि प्रधान, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel