[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्राइवेट एंबुलेंस से जाने वाले मरीजों को सुरक्षाकर्मी ले रहे जानकारी

प्राइवेट एंबुलेंस से जाने वाले मरीजों को सुरक्षाकर्मी ले रहे जानकारी

0
प्राइवेट एंबुलेंस से जाने वाले मरीजों को सुरक्षाकर्मी ले रहे जानकारी

मुंगेर सदर अस्पताल में दलाली और मरीजों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जाने के आये दिन आ रहे मामलों पर रोक लगाने के लिये अब सुरक्षाकर्मी निजी एंबुलेंस या निजी वाहन से जाने वाले मरीजों की पूर्ण जानकारी ले रहे हैं. साथ ही ऐसे वाहनों का नंबर, मरीज का मोबाइल नंबर, पता सहित अन्य जानकारी रजिस्ट्रर में दर्ज कर रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सदर अस्पताल में आये दिन दलालों द्वारा मरीजों को बहलाकर पैसे लेने या वार्ड में भर्ती मरीजों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं. ऐसे में कई बार मरीज जब इन दलालों का शिकार हो जाते हैं तो उनके द्वारा इसकी शिकायत दर्ज की जाती है. जिसे लेकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को ऐसे मामलों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी, वार्ड, आईसीयू आदि जगहों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है. जबकि ऐसे मरीज, जो निजी एंबुलेंस या निजी वाहन से जाते है. उन मरीजों के वाहनों अथवा निजी एंबुलेंस का नंबर, मरीज का पता, मोबाइल नंबर, नाम, कहां जा रहे है आदि की जानकारी रजिस्ट्रर में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है, ताकि दलाली व मरीजों को निजी अस्पताल ले जाये जाने के मामलों पर रोक लगायी जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel