[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 का दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, कल से होगा नामांकन आरंभ

पीजी सेमेस्टर-1 का दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, कल से होगा नामांकन आरंभ

0
पीजी सेमेस्टर-1 का दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, कल से होगा नामांकन आरंभ

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये मंगलवार को दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है. वहीं उक्त सत्र में चयनित विद्यार्थियों के लिये 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 11 सितंबर तक का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि एमयू द्वारा पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से 2 सितंबर तक पूरी की गयी. जिसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,242 विद्यार्थियों में करीब 2,500 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था. वहीं अब शेष बचे सीटों पर 5 सितंबर से दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel