[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीप इलेवन खानपुर टीम का रहा दबदबा

शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीप इलेवन खानपुर टीम का रहा दबदबा

0
शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीप इलेवन खानपुर टीम का रहा दबदबा

तारापुर. तारापुर प्रखंड के पढ़भाड़ा पंचायत अंतर्गत खानपुर कुशवाहा टोला में शनिवार की नाइट शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. छह ओवर के इस रोमांचक टूर्नामेंट में 11 अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिसमें संदीप इलेवन खानपुर टीम का पूरे टूर्नामेंट के दौरान दबदबा बना रहा. टूर्नामेंट का उद्घाटन एनडीए नेता मनोज मंडल ने पहले ही गेंद पर चौका जड़कर किया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संदीप इलेवन खानपुर एवं भागलपुर इलेवन के बीच खेला गया. टॉस जीतकर संदीप इलेवन के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए. वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर इलेवन की टीम छह ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 38 रन ही बना सकी. जिसके बाद संदीप इलेवन ने 26 रन से शानदार जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फाइनल मुकाबले में 14 गेंदों पर 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले गुलजार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संदीप इलेवन के खिलाड़ी मिट्ठू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मिट्ठू ने पूरे टूर्नामेंट में पांच कैच लेने के साथ पांच विकेट भी झटके. साथ ही सर्वाधिक 90 रन बनाए. टूर्नामेंट के दौरान मैदान के बाद खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली. विजेता टीम को अतिथियों ने शील्ड प्रदान की. जबकि उपविजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता दिवेश सिंह एवं विभाष सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel