[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर स्टेशन पर RSS शिक्षार्थियों का भव्य स्वागत, मुंगेर में 12 जून तक चलेगा संघ शिक्षा वर्ग

जमालपुर स्टेशन पर RSS शिक्षार्थियों का भव्य स्वागत, मुंगेर में 12 जून तक चलेगा संघ शिक्षा वर्ग

0
जमालपुर स्टेशन पर RSS शिक्षार्थियों का भव्य स्वागत, मुंगेर में 12 जून तक चलेगा संघ शिक्षा वर्ग

मुंगेर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

RSS Training Camp Munger: मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग और घोष वर्ग शुरू हो गया है. 28 मई से 12 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे 260 शिक्षार्थियों का जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. स्टेशन परिसर में संघ कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से शिक्षार्थियों का अभिनंदन किया और उन्हें बसों के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचाया गया.

दक्षिण बिहार से पहुंचे 260 शिक्षार्थी

जिला प्रचार प्रमुख बसंत राणा ने बताया कि दक्षिण बिहार से कुल 260 शिक्षार्थी इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. इसके साथ ही उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार-झारखंड का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम भी संचालित हो रहा है, जिसका समापन भी 12 जून को होगा.

जमालपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शिक्षार्थियों के आगमन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला. स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की थी. स्टेशन परिसर में स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से शिक्षार्थियों का अभिनंदन किया और उन्हें वर्ग स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली.

इस दौरान संघ चालक चंद्रशेखर खेतान, राकेश अम्बष्ठ, शंकर कुमार सिंह, रोशन कुमार, रितेश कुमार, आयुष, संतोष कुमार, विक्की आनंद, अनुराग गुहा और प्रज्ञान गौतम समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे.

नेतृत्व और संगठन कौशल पर होगा फोकस

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न प्रकार के बौद्धिक सत्र, सामूहिक गतिविधियां और नेतृत्व विकास कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. प्रचार प्रमुख ने बताया कि इन सत्रों का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक सेवा भावना, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है.

12 जून को होगा समापन

मुंगेर में चल रहे इस संघ शिक्षा वर्ग का समापन 12 जून को होगा. इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और संगठनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. संघ के इस बड़े आयोजन को लेकर मुंगेर और जमालपुर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel