[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल क्लब दो गोल से विजयी

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल क्लब दो गोल से विजयी

0
फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल क्लब दो गोल से विजयी

मुंगेर

बरदह के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डी डॉन क्लब बरदह का मुकाबला रॉयल क्लब बरदह के साथ हुआ. खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर मो जैनुल आबेदिन ने मैदान जाकर दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद किसान क्लब बरदह के पूर्व फुटबॉलर मो शाहिद चांद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने बेहतरीन मैच का प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी. मैच का पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर रहा. वहीं मैच के दूसरे हाफ में रॉयल क्लब के जर्सी नंबर 7 विजेंद्र कुमार ने दो गोल किया. खेल के निर्धारित समय तक डी डॉन क्लब को अनेकों गोल करने के अवसर मिले, लेकिन टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पायी. मैच के विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार शर्मा, मो शोएब, मो परवेज चांद, मो असलम, मो वसीम हसन राजा, संजय कुमार, अरनव कुमार, फिरोज समद, अब्दुल जब्बार, मो जहांगीर, मो रिजवान आदि थे. उद्घोषक खेल प्रवक्ता महमूद आलम थे. जबकि निर्णायक मंडली में मो सरफराज, मो वसी, मो रमजू थे. मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि ने अपने दोनों टीमों को कप एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया. मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डी डॉन के मो. रहमत को दिया गया. जबकि बेस्ट-18 का पुरस्कार रॉयल क्लब के विजेंद्र कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel