[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में रफ्तार का कहर: पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुसा बालू लदा हाइवा, बाल-बाल बचा परिवार

मुंगेर में रफ्तार का कहर: पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुसा बालू लदा हाइवा, बाल-बाल बचा परिवार

0
मुंगेर में रफ्तार का कहर: पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुसा बालू लदा हाइवा, बाल-बाल बचा परिवार
हादसे के बाद वाहन चालक फरार

मुंगेर से बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Road Accident: मुंगेर जिले के बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार अहले सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बेहरा गालिमपुर गांव में बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लगे आम के पेड़, निर्माण सामग्री और बाउंड्री को तोड़ते हुए सीधे एक मकान में जा घुसा. हादसे में मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. संयोगवश घटना के समय परिवार के सदस्य उस हिस्से में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए मकान में घुसा हाइवा

Untitled Design 6 3
आम के पेड़, निर्माण सामग्री और बाउंड्री टूटे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहा हाइवा अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया. वाहन पहले सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकराया, फिर निर्माण के लिए रखी ईंटों और बाउंड्री को तोड़ते हुए जवाहर सिंह के मकान में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

मकान हुआ क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा

हादसे में मकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गृहस्वामी विकास कुमार ने बताया कि घर के बाहर चौकी लगी रहती है, जहां अक्सर परिवार के सदस्य रात में सोते हैं. गुरुवार की रात संयोगवश वहां कोई नहीं सोया था. यदि कोई मौजूद रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

चालक और खलासी मौके से फरार

Untitled Design 5 3
हादसे के बाद पहुंचे लोग

Road Accident: दुर्घटना के बाद हाइवा चालक और खलासी वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक और खलासी की तलाश की जा रही है.

तेज रफ्तार पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड और तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने तथा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

ALSO READ: महान नदी पर पुल निर्माण तीन माह से ठप, बरसात में डायवर्जन बहने का खतरा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel