[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मलमास शुरू होते ही ऋषिकुंड में लगा आस्था का महासंगम. स्नान व पूजा के लिए पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु.

मलमास शुरू होते ही ऋषिकुंड में लगा आस्था का महासंगम. स्नान व पूजा के लिए पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु.

0
मलमास शुरू होते ही ऋषिकुंड में लगा आस्था का महासंगम. स्नान व पूजा के लिए पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

प्रसिद्ध ऋषिकुंड मलमास मेला रविवार से विधिवत शुरू हो गया. मेले के प्रारंभ होते ही ऋषिकुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. हालांकि मेले का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को ही किया गया था. जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल. जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि. हवेली खड़गपुर अनुमंडलाधिकारी राजीव रोशन और डीसीएलआर कुमारी पुष्पा ने संयुक्त रूप से ध्वज स्थापना और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद से ही श्रद्धालुओं का आना लगातार बढ़ता जा रहा है.

मलमास में ऋषिकुंड स्नान का विशेष महत्व

मुंगेर जिले का ऋषिकुंड मलमास मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि मलमास के दौरान यहां स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी वजह से हर बार मलमास में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.ऋषिकुंड को प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि माना जाता है. यहां स्थित गर्म जल कुंड श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस जल में स्नान करने से कई तरह के कष्ट दूर होते हैं. वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गर्म जल कुंड को खास माना जाता है.

मेले में बढ़ी रौनक. सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस

मेला शुरू होते ही ऋषिकुंड क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया है. मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है.श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी की गई है. साथ ही मेले में साफ-सफाई. पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी. जिससे ऋषिकुंड मेला पूरी तरह आस्था और भक्ति का केंद्र बना रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel