[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आयुक्त ने किया विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

आयुक्त ने किया विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

0
आयुक्त ने किया विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

मुंगेर. मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को प्रमंडलीय सभागार में प्रमंडल के सभी छह जिलों के विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की. आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक में मुंगेर के डीएम निखिल धनराज, खगड़िया डीएम नवीन कुमार सहित प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता व उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे.

अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में चल रही विकास व राजस्व योजनाओं की अद्यतन स्थिति से आयुक्त को अवगत कराया गया. आयुक्त ने योजनाओं को तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया. मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने, नियमित जांच व सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पंचायत सरकार भवन निर्माण योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए आयुक्त ने मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने को कहा. आयुक्त ने लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के लंबित आवेदनों को प्रखंड स्तर पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया, ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके. उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए बियाडा से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की और इस दिशा में तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व गति पर जोर

आयुक्त ने ऑनलाइन म्यूटेशन मामलों के त्वरित निष्पादन, रिजेक्शन के कारणों की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पब्लिक लैंड इनक्रोचमेंट से जुड़े लंबित मामलों को नियमों के अनुरूप जल्द निबटाने के निर्देश दिया. बैठक में नगर निगम, नगर परिषद, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग समेत अन्य विभागों की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई. आयुक्त ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिया. पूर्व निरीक्षण के आधार पर वरीय अधिकारियों को सभी प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, पंजी अद्यतन व चार्ज फाइल को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. आयुक्त ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता न्यायालय से संबंधित प्रपत्र-11 व 12 में प्रतिवेदन देने तथा अपर समाहर्ताओं को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel