[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर MUNGER : 165वीं जयंती पर याद किये गये रवींद्रनाथ टैगौर

MUNGER : 165वीं जयंती पर याद किये गये रवींद्रनाथ टैगौर

0
MUNGER : 165वीं जयंती पर याद किये गये रवींद्रनाथ टैगौर

तारापुर, मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट :

रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती गुरुवार को पारामाउण्ट एकेडमी, तारापुर के सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कुमारी अनुराधा, प्राचार्य उमेश पाठक,एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह,वाइस प्रिंसिपल सुरजीत पांडा एवं मो. अलीमुद्दीन ने संयुक्त रूप से रवीन्द्रनाथ टैगोर के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन,साहित्य एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर संक्षिप्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी. कक्षा 9 ए के छात्र गौरव कुमार ने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर केवल महान कवि ही नहीं,बल्कि उत्कृष्ट शिक्षाविद,दार्शनिक, संगीतकार एवं मानवतावादी चिंतक भी थे. कक्षा 8 ए की छात्रा सृष्टि शर्मा ने कहा कि गुरुदेव का जीवन ज्ञान,संवेदना और मानवता का अद्वितीय संगम था. उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी.इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक ने उनके शिक्षा दर्शन को वर्तमान समय के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को टैगोर के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं,बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होना चाहिए. एकेडमिक डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को गुरुदेव के अनुशासन, सृजन शीलता एवं नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लेने की बात कही.वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि टैगोर का साहित्य समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel