[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बारिश ने खोली तारापुर नगर पंचायत के स्वच्छता के दावों की पोल

बारिश ने खोली तारापुर नगर पंचायत के स्वच्छता के दावों की पोल

0
बारिश ने खोली तारापुर नगर पंचायत के स्वच्छता के दावों की पोल

तारापुर. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तारापुर नगर पंचायत के स्वच्छता दावों की पोल खोल कर रख दी है. एक ओर जहां शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है. वहीं बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर जल जमाव होने से स्थिति नारकीय हो गयी है. तारापुर थाना परिसर के बाहर मुख्य सड़क एवं सरकारी हाट के अंदर की स्थिति काफी नारकीय है, जिसमें आम लोग हाट के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं, वहीं मुख्य सड़कों पर संग्रामपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. हाल यह है कि जर्जर और जलमग्न सड़क पर जहां बड़े वाहनों से जाम लग रहा है. वहीं इस जाम में आये दिन स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चे घंटों तक वाहनों में बैठे रहते हैं. वहीं सड़कों पर फैले अतिक्रमण ने शहर के मुख्य सड़कों को गली बना दिया है, जहां दो वाहनों के आमने-सामने आने पर ही जाम की स्थिति बन जाती है. उसपर भी सड़क किनारे जगह-जगह कचरों का अंबार और उससे उठ रहा दुर्गंध लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. धौनी से तारापुर बस स्टैंड की एक किलोमीटर की दूरी अतिक्रमण के कारण आधे घंटे से अधिक की हो गयी है, जबकि शहर को जाम और गंदगी से छुटकारा दिलाने को जिम्मेदार पुलिस और नगर पंचायत प्रबंधन पूरी तरह लापरवाह बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel