[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर भागलपुर में गिरफ्तार मुंगेरिया गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेगी रेल पुलिस

भागलपुर में गिरफ्तार मुंगेरिया गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेगी रेल पुलिस

0
भागलपुर में गिरफ्तार मुंगेरिया गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेगी रेल पुलिस

गिरोह के कार्यकलाप और सदस्यों की पहचान के लिए की जाएगी पूछताछ

रेल एएसपी ने जमालपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण का लिया जायजा

जमालपुर. रेल जिला जमालपुर के अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने शनिवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि होली के बाद ट्रेनों में रेलयात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है. इसी स्थिति का आकलन करने के लिए स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल एवं सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अभी अत्यधिक भीड़ की स्थिति नहीं है. बावजूद रेल पुलिस ने संभावित भीड़ से निबटने की तैयारी पूरी कर ली है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भागलपुर रेल पुलिस ने जमालपुर सीआइबी टीम के सहयोग से चलती ट्रेन में बैग कटर गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जिसमें न केवल मुंगेर, बल्कि पटना जिला के आरोपी भी शामिल हैं. इस गिरोह को मुंगेरिया बैग कटवा गिरोह के नाम से जाना जाता है. रेल एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार किया जा सके. उन्होंने बताया कि पटना-दुमका एक्सप्रेस से वे भागलपुर जा रहे हैं और वहां भागलपुर रेल थाना के अधिकारियों से बातचीत कर गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने की कार्रवाई आरंभ की जाएगी. बता दें कि शुक्रवार को चलती ट्रेन में बैग कटर गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को भागलपुर रेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. जिसमें पटना जिला के गर्दनीबाग थाना अंतर्गत विष्णुपुर चितकोहरा निवासी अजय प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सर्फी उर्फ मंगल, मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी कलम अल फैज का 33 वर्षीय पुत्र हैदर अली फैज, कोतवाली थाना क्षेत्र के ही दिलावरपुर निवासी मो तसलीम का 45 वर्षीय पुत्र जसीमुद्दीन उर्फ पप्पू, गुलजार पोखर निवासी मो शमी का 32 वर्षीय पुत्र मो नौशाद और पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर निवासी मो नसीम का 31 वर्षीय पुत्र मो नौशाद शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel