[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर राजमहल से अपहृत तीन नाबलिगों को रेल पुलिस ने किया बरामद

राजमहल से अपहृत तीन नाबलिगों को रेल पुलिस ने किया बरामद

0
राजमहल से अपहृत तीन नाबलिगों को रेल पुलिस ने किया बरामद

जमालपुर. झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र से अपहृत तीन नाबालिग को रेल पुलिस जमालपुर ने रविवार की मध्य रात्रि जमालपुर से बरामद कर लिया. जिसकी सूचना पर सोमवार को राजमहल थाना पुलिस रेल थाना जमालपुर पहुंची, जहां बच्चों को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया. राजमहल थाना से रेल थाना जमालपुर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि राजमहल थाना में 21 फरवरी को तीन नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में दो नाबालिग बच्ची और एक नाबालिग बच्चा के अपहरण को लेकर कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुट गयी. इस बीच रेल थाना जमालपुर के एस्कॉर्ट पार्टी रविवार की मध्य रात्रि जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में सर्च अभियान चला रही थी. जिसमें एस्कॉर्ट पार्टी ने तीन नाबालिग को संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन में बैठा पाया. तीनों नाबालिग से पूछताछ के बाद उन्हें जमालपुर रेल थाना लाया गया. पूछताछ के क्रम में तीनों नाबालिगों ने बताया कि उनका घर राजमहल थाना क्षेत्र में है. जिसके बाद राजमहल थाना से संपर्क स्थापित किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel